बॉलीवुड के अधूरे प्रेम संबंध
बैंगलोर। कहते हैं कि किसी से रिश्ते बनाना तो आसान होता है लेकिन उसे निभाना इतना आसान कभी नहीं होता। हर रिश्ते का अपना एक अलग महत्व भी होता है। कोई भी रिश्ता ऐसा नहीं होता है जिसमें मुश्किलें न आती हो पर समझदारी से उन मुश्किलों को टाला जा सकता है। जब बात बॉलीवुड की होती है तो यहां हर रोज नये रिश्ते जन्म लेते हैं और रोज कई रिश्ते टूटते हैं।
फिल्म सितारे अपने संबंधों के बारे में अधिक बात नहीं करते हैं, फिर भी लाख छिपाने के बावजूद यह लोगों की नजर में आ ही जाते हैं। यह रिश्ते समय के साथ प्रगाढ़ भी होते हैं तो कई बार टूट भी जाते हैं।
इसी प्रकार के रिश्तों में शाहिद करीना, रणवीर कपूर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा आते हैं जिनके बीच के सम्बंध हमेशा से ही लोगों के लिए चर्चा का विषय रहे हैं लेकिन उनके संबंध कभी किसी निश्चित मुकाम तक नहीं पहुंच सके। आईये जानते हैं ऐसी ही जोडि़यों के बारे में जिनके अफेयर हमेशा ही 'टॉक आफ द टाउन' रहे हैं और कभी पूरे न हो सके।


Click it and Unblock the Notifications