सरोज खान मलेशिया में शुरू करेंगी डांस अकादमी

देखें : सबसे महंगी ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर
'चादनी बार' में काम कर अपने आलोचकों से भी प्रशंसा सुनने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने इस अकादमी को काफी सुंदर करार दिया। इस दौरान तब्बू के अलावा नगमा, शक्ति कपूर और रवि किशन भी मौजूद थे। सरोज खान अपनी कोरियोग्राफी के लिए बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। 'देवदास', 'गुरु' , 'वीर-जारा' और 'ताल' में उन्होंने अपने हुनर की अमिट छाप छोड़ी।
इस अकादमी के छात्रों को मलेशिया में हिन्दी फिल्मों में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। भारतीय हिन्दी फिल्में मलेशिया में भी काफी मशहूर हाती हैं क्योंकि यहां पर 17 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











