India Pakistan Ceasefire पर आया करीना से लेकर रवीना तक का रिएक्शन, लेकिन इन सितारों ने अब तक नहीं की चूं...

India Pakistan Ceasefire: पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे थे। पिछले 48 घंटों से गोलियां और धमाकों की आवाजों ने सरहद किनारे रह रहे लोगों को दहशत में डाल दिया था। हालातों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था जैसे स्थिति क्या ही रूप लेगी, लेकिन अब इन हमलों पर विराम लग चुका है।
जी हां, दोनों देशों की तरफ से 10 मई को 5 बजे सीजफायर की घोषणा की गई है। इस बात की पुष्टी विदेश मंत्रालय ने की है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ है, लेकिन आपको यह भी बता दें कि भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ है, लेकिन अभी तक पाक सितारों पर लगा बैन नहीं हटा है और बताया यह भी जा रहा है कि यह बैन आगे भी भविष्य में नहीं हटाया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के सीजफायर की खबर पर तमाम भारतीय सितारों के रिएक्शन देखने को मिले। बता दें कि रवीना टंडन पोस्ट करते हुए लिखती हैं- 'अगर यह सच है तो युद्ध विराम एक अच्छा डिसीजन है, इसके आगे रवीना कहती हैं कि- लेकिन अगर आगे ऐसी संभावनाएं फिर से बनेंगी तो युद्ध छिड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने IMF से भी रिक्वेस्ट की है कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो पाकिस्तान ने पैसा लोन के रूप में मांगा है उसका किस प्रकार से इस्तेमाल होगा। कहीं इसका इस्तेमाल गोला बारूद खरीदने में ना कर लिया जाए।'
रवीना के साथ ही वरुण धवन ने कहा कि- 'भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम की पुष्टी की है।' वहीं करीना कपूर ने 'रब राखा' लिखा है। साथ ही में खुशबू पाटनी का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से ज्यादा सीजफायर पर सितारों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी ना तो किसी खान का इसपर रिएक्शन आया है और ना ही अभी तक अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications


