Birthday- दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर आलिया भट्ट समेत इन सितारों ने दीं शुभकामनाएं, वायरल पोस्ट
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में एक दीपिका पादुकोण अपने खास अंदाज़ की वजह से भी फैंस के बीच चहीती हैं। चाहे उनकी शानदार स्टाइल हो या एक से बढ़कर उम्दा फिल्में, दीपिका आज के जमाने के सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में शामिल हैं। उन्होने रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी कई शानदार फिल्मों और दमदार किरदारों से हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है।
उनके अभिनय को हमेशा सराहा गया है। दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी भी फैंस की फेवरिट है। दोनों सितारे अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। दीपिका के जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ साथ उनके दोस्त सितारे भी लगातार उनको शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

इस समय से शुभकामनाएं तेजी से वायरल हो रहीं हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं। फिलहाल आप देखिए ये विशेज..


Click it and Unblock the Notifications