'आज टाइगर का जन्मदिन है..' कैट ने किया सलमान खान को विश, बॉलीवुड ने यूं बरसाया भाईजान पर प्यार

Salman Khan

सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड और भाईजान के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर बांद्रा में उनके लिए खास तौर पर पार्टी रखी गई जिसमें कई बड़े स्टार्स पहुंचे। सलमान खान ने सबसे पहले जन्मदिन का केट पापाराजी के साथ काटा।

वहीं, बॉलीवुड ने भाईजान सलमान खान पर जन्मदिन के मौके पर ढेर सारा प्यार बरसाया है। कई सेलेब्स ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान खान के सबसे खास दोस्त शाहरुख खान तो उनके बर्थडे बैश में भी शामिल हुए।

इतना ही नहीं सलमान खान खुद शाहरुख खान को उनकी कार तक छोड़ने के लिए भी आए। वहीं, अजय देवगन से लेकर कैटरीना कैफ और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी है।

अजय देवगन ने दी बधाई

अजय देवगन ने दी बधाई

अजय देवगन ने बिग बॉस के सेट की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान। तुम्हारे लिए हमेशा बेहतर की दुआ करता हूं दोस्त, जल्द मुलाकात होगी।

रितेश देशमुख ने बरसाया प्यार

रितेश देशमुख ने बरसाया प्यार

रितेश देशमुख ने अपनी और सलमान खान की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में सलमान खान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रितेश देशमुख ने लिखा है- किसी की भी जिंदगी खूबसूरत तब हो जाती है जब बिना बोले आपके जैसे शख्स का सपोर्ट हर कदम पर मिल जाता है। सलमान खान मेरी जिंदगी में वही शख्स हैं। मेरे पास यह कहने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं उन्हें कितना प्यार करता हूं। मैं आपके लिए अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी की दुआ करता हूं। हैप्पी बर्थडे भाऊ।

अंगद बेदी ने किया विश

अंगद बेदी ने किया विश

अंगद बेदी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'हैप्पी बर्थडे सलमान भाई' लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

कैटरीना कैफ ने किया विश

कैटरीना कैफ ने किया विश

कैटरीना कैफ ने 'टाइगर 3' की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- टाइगर का हैप्पी बर्थडे। साथ ही उन्होंने सलमान खान को टैग भी किया है।

सोफी चौधरी ने लिखा

सोफी चौधरी ने लिखा

सोफी चौधरी ने सलमान खान को विश करते हुए लिखा है- मेरे पहले क्रश और आप सबके भाई का बर्थडे। हमेशा आपको सेहत और खुशियां मिले।

भाग्यश्री ने किया विश

भाग्यश्री ने किया विश

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' को-स्टार भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- दोस्त को सालगिरह की प्यार भरी झप्पी, सुखी रहो..स्वस्थ्य रहो..सलामत रहो..तुम्हारे इस खास दिन पर तुम्हें ढेर सारा प्यार।

हितेन तेजवानी ने किया विश

हितेन तेजवानी ने किया विश

टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने सलमान खान को विश करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे सलमान खान सर, आपकी अच्छी सेहत और खुशियों की कामना करता हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X