अमेठी में बुरी तरह हारी स्मृति ईरानी क्या अब करेंगी बॉलीवुड में कमबैक? एक स्टार बोला- हम तुम्हारे साथ हैं...

Bollywood Celebs Supporting Smriti Irani: लोकसभा चुनाव 2024 के नजीतों जहां हर किसी की जुबान पर छाए हुए हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी जिन बड़ी सीटों पर चुनाव हारी है उसपर भी सभी अपने अपने समीकरण लगा रहे हैं। स्मृति ईरानी की अमेठी में हुई करारी शिकस्त के बाद उन्होंने काफी सहजता से अपना रिएक्शन भी दिया है। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री से उनके लिए खुला सपोर्ट आ रहा है।
स्मृति ईरानी की इस हार के बाद हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। खुद स्मृति इससे काफी दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारे कमेंट कर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने राजनीति में जोरदार एंट्री के साथ आगाज किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी किस्मत नहीं चमक पाई और वो अपनी संसदीय सीट अमेठी को गंवा बैठी हैं।
इस हार के बाद स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह 10 साल की कड़ी मेहनत और आगे की प्लानिंग को लेकर जिक्र करती दिखीं। इस पोस्ट हिंदी सिनेमा के सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया है। अभिनेत्री मौनी रॉय ने स्मृति के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है-
हम हमेशा आपके साथ हैं। दूसरी और एक्टर सोनू सूद ने भी हार्ट इमोजी के साथ उनके फेवर में अपनी बात रखी है। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी लिखा है- कठिन परिश्रम का फल हमेशा मिलता है मैम, परेशान न हो, हम सब आपके साथ हैं। इस तरह से तमाम सितारे और फैंस स्मृति ईरानी को सपोर्ट कर रहे हैं।
इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलेटफेर कर के सुर्खियां बटोरी थीं। 2019 में स्मृति ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से धूल चटाई थी। लेकिन इस बार स्मृति ईरानी के मनसूबो पर पानी फिर गया।


Click it and Unblock the Notifications
