..................... कोरोना से हाहाकार, ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स शेयर कर रहे वेकेशन की तस्वीरें, शोभा डे बोलीं- 'संवेदनहीन इडियट्स' | Bollywood celebs slammed for posting pics from Maldives vacation in corona by shobha de - Hindi Filmibeat

कोरोना से हाहाकार, ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स शेयर कर रहे वेकेशन की तस्वीरें, शोभा डे बोलीं- 'संवेदनहीन इडियट्स'

कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते देशभर में एकबार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कोरोना का कहर देश के हर राज्य में है, जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारें मालदीव और गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं।

बॉलीवुड के इन सितारों में सारा अली खान, अनन्या पांडे, कियरा आडवाणी, तापसी पन्नू, और हिना खान समेत कई लोग हैं। हाल में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बीच हवाई अड्डे में स्पॉट किए गए थे। बॉलीवुड के ये सितारें अपनी लक्जरी वकेशन्स की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर कर रहे हैं, जिसके चलते इनकी काफी आलोचना हो रही है।

bollywood celeb

देश की प्रमुख साहित्यकारों में एक शोभा डे ने इन सितारों को फटकार लगाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मालदीव में घूम रहे बॉलीवुड सलेब्स की आलोचना की है। इंस्टाग्राम में शेयर टेक्स्ट फोटो में उन्होंने लिखा है कि मालदीव और गोवा में छुट्टियां मना रहे लोगों को बता दूं कि ये महामारी का दौर है। अपने आराम और ऐश भरी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना बंद करें और कृपया अंसवेदनशील और बेवकूफ न बनें।

मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने का वक्त

मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने का वक्त

वह आगे लिखती हैं कि इन तस्वीरों के शेयर कर आप खाली दिमाग होने का परिचय देने के साथ-साथ कुछ अंधा और बहरा भी साबित कर रहे हैं। यह समय इंस्टाग्राम के फॉलोवर्स या फोटोज पर लाइक्स बढ़ाने का नहीं बल्कि लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने का वक्त है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो शांत रहें मगर इस तरह की तस्वीरें पोस्ट न करें। ये वक़्त महामारी का है न कि फैशन वीक और किंगफिशर कैलेंडर टाइम का है।

 पंगा डायरेक्टर ने भी कसा तंज

पंगा डायरेक्टर ने भी कसा तंज

शोभा डे ने फिल्म 'पंगा' की डायरेक्टर रोहिणी अय्यर की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे रोहिणी को यह बात पसंद आई और इसे शेयर करना चाह रही थी। रोहिणी ने अपने पोस्ट में वेकेशन पर गए सलेब्स पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसे वक्त में इस तरह की तस्वीरें शेयर करना घिनौनेपन की हद पार करना है। आपको इंजॉय करना है करें। ऐसे मुश्किल वक्त में घूमने का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता निःसंदेह आप धन्य है। मगर एक अहसान करें इसे अपने तक सीमित रखें।

निखिल द्विवेदी भी कर चुके हैं आलोचना

निखिल द्विवेदी भी कर चुके हैं आलोचना

बॉलीवुड एक्टर निखिल द्विवेदी ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच मालदीव से वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे बॉलीवुड सितारों पर तंज कसते हुए कहा कि 'हम अपने में ही मग्न हैं'

कई सितारें मना रहे है छुट्टिया

कई सितारें मना रहे है छुट्टिया

बॉलीवुड के कई सितारें इन दिनों गोवा और मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इन सितारों में सारा अली खान, अनन्या पांडे, कियरा आडवाणी, तापसी पन्नू, और हिना खान शामिल है। ये सभी सितारें इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही हाल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

सोशल मीडिया पर भी ट्रोल

सोशल मीडिया पर भी ट्रोल

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स बॉलीवुड सेलेब्स की निंदा कर रहे हैं। कुछ ने इन सेलेब्स की आलोचना की तो कुछ ने इनका साथ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X