Ent Higlights: दिवाली बैश में बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा, पीएम मोदी का गाना ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड

bollywood-celebs-shine-at-diwali-bash-pm-modi-song-nominated-for-grammy-award-bollywood-live-updates

Entertainment Live Updates, 11th November: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों दिवाली की धूम है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने घरों में दिवाली की पार्टी होस्ट कर रहे हैं, जहां सितारों की रौनक देखा जा सकती है। बीते दिन निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने दिवाली पार्टी रखी, जहां कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे।

वहीं, करण जौहर की धनतेरस पूजा में विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपनी पत्नी नताशा के साथ वरुण धवन, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

अन्य खबरों में 'एबंडेंस इन मिलेट्स' गाने को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस गाने में नजर आएंगे। सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने इसे गाया है। ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो।

LIVE Feed
  • Nov 11, 2023 7:52 PM

    सलमान खान की 'टाइगर 3' ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, एडवांस टिकट बुकिंग में सेट किया रिकॉर्ड!

    Salman Khan Film Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। फैंस सलमान की फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज के लिए तैयार है, तो ऐसे मे एडवांस बुकिंग बहुत वक्त से चल रही है। अब रिपोर्ट्स से सामने आया है कि एडवांस बुकिंग में सलमान खान की टाइगर 3 ने शाहरुख खान की पठान और जवान का रिकोर्ड तोड़ दिया है।

    सलमान खान की 'टाइगर 3' ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, एडवांस टिकट बुकिंग में सेट किया रिकॉर्ड!
  • Nov 11, 2023 7:15 PM

    Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार अपने परिवार संग मनाने के लिए सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली पहुंच गए हैं।

    Diwali 2023: दिवाली आ गई है ऐसे में हर कोई अपने परिवार संग इस खास त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं बात जब टीवी सेलेब्स की करें तो सभी अपनी अपनी तरीके से दिवाली को मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अपने परिवार संग दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

  • Nov 11, 2023 6:33 PM

    रणबीर कपूर पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, Team India को कुछ इस अंदाज में किया सपोर्ट, वीडियो वायरल

    भारतीय क्रिकेट टीम का रविवार को नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप का मैच है। इसके बाद टीम वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल के लिए खेलेगी। बॉलीवुड स्टार्स भी मैच में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही नहीं सितारे अपने-अपने अंदाज में इंडियन टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को भी इंडियन टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया।

  • Nov 11, 2023 6:07 PM

    उत्तर प्रदेश के सीएम Yogi Adityanath से मिले धर्मेंद्र, सामने आईं ये लेटेस्ट तस्वीरें

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धर्मेंद्र का नाम जरूर शामिल होगा। छोटी दिवाली के खास मौके पर पर धर्मेंद्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें धर्मेंद्र और सीएम योगी एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश के सीएम Yogi Adityanath से मिले धर्मेंद्र, सामने आईं ये लेटेस्ट तस्वीरें
  • Nov 11, 2023 5:14 PM

    दिवाली में मातम, इस सुपरस्टार की हुई मौत.. चिरंजीवी से लेकर एनटीआर जूनियर सब गमजदा

    तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। तेलुगु सिनेमा के सितारों चिरंजीवी, एनटीआर जूनियर, साई धर्म तेज ने चंद्र मोहन 'गारू' के निधन पर शोक व्यक्त किया। ग्लोबल स्टार एनटीआर जूनियर, जो एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद ग्लोबल सेसेंशन बन गए हैं, ने अपने एक्स पर तेलुगु में लिखा, ''कई दशकों तक फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले चंद्र मोहन गारू की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले।''

  • Nov 11, 2023 4:32 PM

    राघव के जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर की फोटो, कहा- 'आप भगवान का दिया बेस्ट गिफ्ट हो'

    पति राघव चड्ढा के जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लेटेस्ट रोमांटिक तस्वीरों को साझा किया। शुभकामनाएं देते हुए एक्ट्रेस ने उन्हें भगवान द्वारा दिया गया सबसे अच्छा गिफ्ट बताया। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ईश्वर ने मुझे जो उपहार दिए हैं, उनमें आप बेस्ट हो। मेरे रागी!"

  • Nov 11, 2023 3:32 PM

    सायरा बानो से मिले पीएम मोदी, शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो से मुलाकात की और कहा कि सिनेमा की दुनिया में उनके कामों की पीढ़ियों से सराहना की जाती है। पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में दोनों बैठे हुए हैं और बात कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दो आइकन कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं।

  • Nov 11, 2023 2:41 PM

    दिवाली की तैयारियों के बीच मशहूर एक्ट्रेस ने BF के साथ रचा ली शादी Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/actress-neha-bagga-ties-knot-just-before-diwali-copies-alia-look-neha-bagga-secret-wedding-with-boyf-125827.html

    'मेरा दिल की लाइफलाइन' और 'बानी-इश्क दा कलमा' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री नेहा बग्गा ने अपने मंगेतर रेस्टी कंबोज से शिमला में एक भव्य शादी समारोह में शादी रचाई। नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने जीवनसाथी के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

  • Nov 11, 2023 1:56 PM

    एकता आर कपूर और TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार ने मिलाया हाथ

    प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हिंदी मोशन पिक्चर्स के लिए टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार के साथ हाथ मिलाया है। ये दोनों कुल तीन प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। और उन्होंने दो प्रोजेक्ट्स को फाइनल कर दिया है, जिन पर वे लगभग 18 महीनों से काम कर रहे थे।

  • Nov 11, 2023 1:29 PM

    दिवाली के मौके पर सारा अली खान ने मां और भाई के साथ दिया पोज

    अपनी दिवाली पार्टी में सारा अली खान गोल्डन और व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरतट लग रही थीं। एक्ट्रेस ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल सारा ने दिवाली पार्टी होस्ट की, जहां कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे।

  • Nov 11, 2023 12:52 PM

    पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने शेयर की खास तस्वीरें

    राघव चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पति के लिए रोमांटिक सा नोट लिखते हुए कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

  • Nov 11, 2023 12:06 PM

    महज 24 साल में इस मशहूर के- पॉप सिंगर का निधन

    के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर, किम नहि का महज 24 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया है। शुक्रवार को खबर आई कि गायिका ने 8 नवंबर को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके परिवार ने उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। उनकी एजेंसी ने भी उनके आकस्मिक निधन का कारण नहीं बताया है।

  • Nov 11, 2023 11:04 AM

    दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन का निधन

    दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन नहीं रहे। उन्होंने बीएन रेड्डी की फिल्म से बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। 5 दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने 900 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

    दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन का निधन
  • Nov 11, 2023 10:05 AM

    रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (10 नवंबर) को कहा, "रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो के संबंध में आईपीसी, 1860 की धारा 465 और 469 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है और एक जांच की जा रही है।"

  • Nov 11, 2023 9:24 AM

    करण जौहर की धनतेरस की पूजा में पहुंची जान्हवी- खुशी

    करण जौहर ने अपने ऑफिस 'धर्मा प्रोडक्शन' में धनतेरस की पूजा रखी, जहां जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ दिखीं। बालों में मोगरा लगाए जान्हवी लाइट पर्पल ट्रेडिशनल वियर में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी बहन के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X