विश्व पर्यावरण दिवस पर अजय देवगन और शिल्पा शेट्टी समेत इन सितारों ने किए ये पोस्ट!
फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो कि हर दिन किसी ना किसी एक्टिविटी के साथ को उत्साहित करते हैँ। ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिला है। आज यानि 5 जून के मौके पर पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है। इस दिन की काफी ज्यादा महात्ता है और लोग कोशिश करते हैं कि एक कदम आगे बढ़कर अपने पर्यावरण के लिए कुछ किया जाए। 5 जून को हमारा मुख्य उद्देश्य होता है कि..
पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं और और आम जनता को प्रेरित करें। ऐसे में आज बॉलीवुड सितारे भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फैंस को पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील कर रहे हैं। सितारों की ये लिस्ट काफी लंबी है।

इसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणदीप हुड्डा, परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे शामिल हैँ। इन सितारों की ये पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं और फैंस इसको साझा रहे हैँ। आप भी देखिए सितारों ने कैसे जागरूकता फैलाई है...

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर को साझा किया है। वो पेड़ों के नीचे काफी खुश नजर आ रहीं हैं।

अनन्या पांडे
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो फूलों के सेल्फी लेती नजर आ रहीं हैं।

भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए पर्यावरण दिवस पर पोस्ट किया है। ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने हाथ में चिड़िया को बिठाए हुए नजर आ रहे हैं। पर्यावरण दिवस पर उन्होने शानदार संदेश दिया है।

परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि वो पर्यावरण लवर हैं, उन्होने इस तस्वीर के साथ इसका ध्यान रखने की बात कही है।

रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इस मौके पर समुंदर किनारे सफाई की है। उन्होने अपील की है कि अपने आसपास सफाई रखिए और बीच को साफ रखिए।


Click it and Unblock the Notifications