रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, इन बॉलीवुड हस्तियों ने दिया रिएक्शन, जताई खुशी
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती काफी समय से जेल में थीं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको ड्रग्स एंगल के तहत गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने काफी समय तक उनसे पूछताछ की थी। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जमानत पर रिहा कर दिया है। उनके अलावा दो और लोगों को जमानत मिली है। जैसे ही ये खबर सामने आई वो तेजी से वायरल हो रही है और कुछ लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं..
जो कि रिया की जमानत की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि इस मामले में हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए इस मामले पर अपना फैसला सुनाया।

इसके बाद बॉलीवुड की कई ऐसी जानी मानी हस्तियां हैं जो कि लगातार ट्वीट करते हुए इस बात पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। रिया मामले में केआरके, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता समेत कई लोगों ने अपनी अपनी बातें साझा की हैं।


Click it and Unblock the Notifications