डॉ. कफील खान की रिहाई के आदेश के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे किया रिएक्ट, ट्वीट्स वायरल
आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर डॉक्टर कफील खान फिर से चर्चा में हैं। दरअसल हाईकोर्ट ने डॉक्टर कफील को रिहा करने और रासुका हटाने के आदेश देते हुए प्रदेश सरकार के कार्रवाई को अवैध माना। अदालत के इस फैसले का स्वागत बॉलीवुड जगत ने भी किया। सिंगर विशाल ददलानी से लेकर जीशान अय्यूब जैसे एक्टर्स ने डॉ कफील के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा।
बता दें हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने पिछले छह महीने से मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील को रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार वह ट्रेंड में भी रहे। ये मामला पिछले साल दिसंबर से जुड़ा है। जब डॉक्टर कफील पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे। इससे पहले वह गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में कई बच्चों की जान बचाने के लेकर भी चर्चा में आए थे।
साल 2017 में जब शहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस वार्ड में साठ बच्चों की मौत का मामला गर्म था। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से जूझ रहे अस्पताल को, इस वार्ड में तैनात डॉक्टर कफील ने निजी तौर पर बच्चों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल को मुहैया करवाए थे। इस दौरान भी वह काफी सुर्खियों में रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications