गुजरात गैंगरेप- दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत ने बॉलीवुड सितारों को झकझोरा
गुजरात में 19वर्षीय दलित लड़की के गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां लड़की का शव गैंगरेप कर पेड़ से लटका दिया गया। गुजरात की इस दहला देने की वाली घटना ने न सिर्फ आम-जन को बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी चौंका दिया है। अभिनेता रितेश देशमुख, सोनाली सेगल और अली फजल ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
ट्विटर पर ये मामला ट्रेंड भी कर रहा है जहां लाखों यूजर्स ने जस्टिस की मांग की। इस हैशटैग का इस्तेमाल कर रितेश देशमुख ने भी ट्वीट किया। वह लिखते हैं कि 19वर्षीय लड़की को किडनैप कर गैंगरेप किया गया और निर्मम हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। भूल जाइए वह लड़की किस धर्म या किस जाति से थी लेकिन याद रखें कि वह आशा और आकांक्षाओं से भरी जिंदगी के साथ पली बढ़ी एक युवा थीं।

रितेश देशमुख ने ऐसे जंघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की। रितेश देशमुख के विचार से सहमत 'मिर्जापुर' फेम अली फजल ने उनके ट्वीट को री-ट्विट किया।
वहीं 'जय मम्मी दी' फिल्म एक्ट्रेस सोनाली सेगल ने भी इस घटना पर अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि, 'एक युवा लड़की को अपहरण कर उसका गैंगरेप किया गया व उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है और 2020 में भी ऐसा ही हुआ। भारत महिलाओं के लिए नया दशक भी असुरक्षित बना हुआ है। क्या हम धर्म, जाति, आर्थिक स्थिति की बाधाओं से परे उठकर सभी को सुरक्षित माहौल दे सकते हैं।
गुजरात की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फिल्मों सितारों से लेकर राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने इस घटना के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। बता दें 31 दिसबंर से मृतक लापता थी और उसका शव हाल ही में पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद ये मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है.


Click it and Unblock the Notifications












