..................... Bollywood Celebs reaction on Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Death! सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से चौंके बॉलीवुड सितारे, ट्विटर पर आए इस तरह के रिएक्शन! - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से चौंके बॉलीवुड सितारे, ट्विटर पर आए इस तरह के रिएक्शन!

टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। ये खबर उनके परिवारवालों और फैंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला लगातार किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर आने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं और सितारों ने भी नम आंखो के साथ ट्वीट्स किए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र करीब 40 साल थी और अपने करियर के बेस्ट पड़ाव पर वो चल रहे थे। मुंबई स्थित कूपर अस्पताल में सिड के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था।

sidharth shukla, bigg boss, सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस

अस्पताल का कहना है कि उन्हें जब इलाज के लिए लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके निधन के बाद घर में उनकी मां और दो बहनें है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के निधन की खबर पढ़कर पहले तो सबको अफवाह लगी फिर सभी को यकीन करना पड़ता है।

बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी, रवीना टंडन और कृति खरबंदा जैसे सितारों के ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैँ। कपिल शर्मा ने भी इसपर रिएक्ट किया है। फिलहाल आप देखिए सितारों के रिएक्शन्स..

रवीना टंडन

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने लिखा.. या ईश्वर, इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। आशा करती हूं ये सब झूठ हो। सफलत अभिनेता बहुत जल्दी चले गए।

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी

ओह माय गॉड, ये काफी चौकाने वाला है। मैं शब्दों इस बात को लेकर बता नहीं सकता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट

अभिनेता पुलकित सम्राट ने लिखा है.. 'चौकाने वाला।' वो इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं।

निमरत कौर

निमरत कौर

अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा है.. सिद्धार्थ शुक्ला के करीबियों को लिए संवेदना व्यक्त करती हूं। ये काफी चौकाने वाली खबर है।

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर

चौंक गया हूं और काफी दुखी ये सुनकर की सिद्धार्थ शुक्ला इतनी जल्दी छोड़कर हम सबको चले गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा लिखते हैं.. या ईश्वर ये काफी दुखद और चौका देने वाला है, उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। आत्मा को शांति मिले।

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने लिखा.. कोई शब्द नहीं है, बस ये कह सकती हूं कि ये काफी चौकाने वाला है।

विकी कौशल

विकी कौशल

अभिनेता विकी कौशल ने इंस्टग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दुख व्यक्त किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा है कि इस खबर को सुनकर उनका दिल टूट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X