प्रेगनेंट हाथी को पटाखे खिलाकर गांववालों ने दी क्रूर मौत - दिखा बॉलीवुड का गुस्सा
2020 वैसे भी एक अच्छा साल नहीं रहा है लेकिन सबको ऐसा लग रहा था कि ये साल हमें थोड़ी सी इंसानियत सिखा गया है। थोड़ा सा और इंसान बना गया है। लेकिन केरल के एक गांव का ताज़ा किस्सा सुनेंगे तो आपका भी इंसानियत पर से विश्वास उठ जाएगा।
दरअसल, केरल के एक गांव में एक हाथी को अनानास में पटाखे मिलाकर खिला दिया गया। और उस हाथी की मौत हो गई।

दुखद ये भी था कि वो हाथी प्रेगनेंट था जिसकी पुष्टि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई। किसी मूक जानवर को इतनी क्रूर मौत दे देने पर लोगों का दिल दहल गया है।
ट्विटर पर काफी घंटों से हाथी ट्रेंड हो रहा है। लोग एक तरफ उसकी मौत पर शोक मना रहे हैं तो दूसरी तरफ, बॉलीवुड, लोगों की इस क्रूरता पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications