Reactions: बॉलीवुड ने देखा आर्यन खान का सिंबा टीज़र, ट्वीट कर दी शाहरूख को बधाईयां
शाहरूख खान ने कुछ समय पहले आर्यन खान की पहली फिल्म द लायन किंग का टीज़र शेयर किया है। इस अंग्रेज़ी फिल्म से आर्यन अपना हिंदी डेब्यू, डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर कर रहे हैं। फिल्म में आर्यन सिंबा नाम के शेर को अपनी आवाज़ देंगे और इसका टीज़र, शाहरूख खान ने खुद शेयर किया। दिलचस्प ये है कि फिल्म में सिंबा के पिता मुफासा की आवाज़ खुद शाहरूख खान ने दी है।
जैसे ही शाहरूख खान ने सिंबा का टीज़र शेयर किया, ट्विटर पर बधाईयों का जमावड़ा लग गया। फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हर कोई आर्यन खान के काम से प्रभावित दिख रहा है। वहीं कुछ का मानना है कि उनमें शाहरूख की झलक है लेकिन उनका काम शाहरूख खान से बेहतर है। देखिए बॉलीवुड एक्टर्स ने कैसे की आर्यन के काम की तारीफ -
द लायन किंग 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में शाहरूख खान मुफासा और आर्यन खान सिंबा के किरदारों को आवाज़ दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अचिंत कौर, असरानी और आशीष विद्यार्थी जैसे मंजे हुए कलाकारों की आवाज़ें हैं।

वहीं फिल्म के गानों की आवाज़ बने हैं सुनीधि चौहान और अरमान मलिक। गौरतलब है कि शाहरूख और आर्यन का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फैन्स में फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी है। तो आप भी 19 जुलाई का टिकट करवाइए और सुनकर आइए बॉलीवुड के बादशाह और उनके राजकुमार की ये जुगलबंदी।
यहां देखिए और सुनिए आर्यन खान का सिंबा टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications











