OVER_ Reaction: "सलमान जेल में जाए...स्वर्ग में जाए..नरक में जाए...मुझे क्या!"
सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर हाईकोर्ट से बरी हो चुके हैं और ट्विटर पर एक बार फिर बहस छिड़ चुकी है सही गलत की। हालांकि इतनी चौंकाने वाली कोई बात नहीं है, जब सलमान खान जीते जागते आदमी पर गाड़ी चलाकर बरी हो चुके हैं, तो ये तो बस हिरण है। ऐसा ट्विटर पर लोग कह रहे हैं।
[''मैंने सलमान खान को माफ किया...पर मेरे पिता को किसने मारा?'']
लेकिन एबीपी न्यूज़ ने तुरंत बात की कुछ फिल्मी हस्तियों से और उनसे पूछा कि सलमान खान के बरी हो जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। और एक बार फिर सिंगर अभिजीत ने अपनी धज्जियां उड़ा लीं।

अभिजीत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि, "सलमान खान जेल में जाए, जहन्नुम में जाए, सलमान खान स्वर्ग में जाए, मुझे कुछ लेना देना नहीं है। न तो मैं कभी सलमान खान का फैन रहा हूं। न कभी उनकी पिक्चर देखता हूं। मेरे एक ट्विट से मेरी छवि खराब हुई थी, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं, कोई भी स्टार हो, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान... मैं किसी की परवाह नहीं करता" उन्होंने आगे कहा, "मुझे सलमान खान के बरी किए जाने से न खुशी है और न ही ग़म। मुझे क्यों गम होगा या खुशी होगी?"
[#Scandal: "सलमान ने लड़की को धमकी दी थी...तुम्हारा घर जानता हूं...सोच समझ लेना..."]
वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान का कहना है कि वो 15 सालों से इस मामले पर चुप हैं और अभी भी चुप ही रहेंगे। हालांकि अभिनेता रज़ा मुराद का कहना है कि ये फैसला अच्छा है और अब आखिरकार सलमान खान शादी करके सेटल हो सकते हैं।
[मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान का तमाशा...नहीं चली भाईगिरी!]
अभिनेता ओम पुरी ने भी सलमान के बरी किए जाने पर अपनी खुशी जताई, लेकिन उन्होंने काफी देरी से हुए फैसले पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "हमारे देश में कमाल की अदालतें हैं, 12 साल, 15 साल बाद कहती हैं, आप का कुछ कसूर नहीं है... आप बरी किए जाते हैं। जो भी फैसला हो, जल्द होना चाहिए."


Click it and Unblock the Notifications

