लता के जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने गुनगुनाये उनके गीत
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर शनिवार को 84 वर्ष की हो गईं। इस अवसर पर बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लता के दीर्घायु होने की कामनाएं की गईं। अमिताभ बच्चन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि दुनिया में एक भी व्यक्ति ऐसा होगा जो लताजी को शुभकामनाएं न देना चाहेगा। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह हमेशा हमारे बीच रहें। मेरे जीवन में ऐसे कई क्षण रहे हैं, जब मैंने उनसे प्रेरणा ली है।"
हेमा मालिनी ने कहा, "लताजी के जन्मदिन पर उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं। मैं कामना करती हूं कि वह और ज्यादा गाएं। मैं उनके गानों पर प्रस्तुति देकर खुद को वास्तव में बहुत धन्य समझती हूं। मुझे खुशी है कि मैंने उनके खूबसूरत गीतों पर अभिनय किया है।"
विद्या बालन ने कहा, "हम कामना करते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। हम आपको सुनते रहना चाहते हैं।"
मीका सिंह ने कहा, "लताजी को जन्मदिन की बहुत सी शुभकामनाएं। न सिर्फ मैं बल्कि पूरा देश, पूरी दुनिया उनके प्रशंसक हैं। वह भगवान हैं। हम उन्हें सुनते हुए बड़े हुए हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है। भगवान आपको आशीर्वाद दें लताजी। आप दीर्घायु हों।"
देश की 'स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने गायन के करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने सात दशक से भी लंबे करियर में हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं में कई गीत गाए।
सात दशकों तक अपनी मखमली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस स्वर कोकिला के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने उनके गाए गीतों में से अपने पसंदीदा गीत चुने।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications