तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा- बॉलीवुड सितारों ने जताई चिंता, रिया चक्रवर्ती का पोस्ट वायरल!

काफी समय से तालिबान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर काफी चर्चा चल रही है और अब खबर आ रही है कि तालिबान ने पूरी तरह से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। करीब 20 साल पहले भी ऐसा ही कुछ तालिबान के द्वारा अफगानिस्तान के लिए देखा गया था। गौरतलब है कि अमेरिका और नाटो देशों की फौज वापस आ गई थी जिसके बाद वहां हालात काफी खराह हो गए थे और नागरिक सरकार ध्वस्त हुई थी।

तालिबान अब पूरी तरह से अफगानिस्तान पर हावी है और पूरे देश में इसको लेकर काफी नाराजगी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर से वहां महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाया जा रहा है।

rhea chakraborty, soni razdan, रिया चक्रवर्ती, सोनी राजदान

दुनियाभर के कई देश काबुल और अफगानिस्तान को लेकर काफी चिंता में हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती और सोनी राजदान समेत कई कलाकारों ने अपनी बातें कही हैं। बता दें कि भारत में लोग इसलिए भी चिंता में क्योंकि कई भारतीय वहां पर फंसे हैं जिनको लाने का काम चल रहा है।

सोनी राजदान

सोनी राजदान

सोनी राजदान ने 15 अगस्त वाले दिन अफगानिस्तान को लेकर लिखा है कि.. 'जबकि आज एक दिन अपनी स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है तो वहीं एक देश इसको खो रहा है। कैसी दुनिया है ये।' आलिया भट्ट की मां का ये पोस्ट काफी चर्चा में है।

टिस्का चोपड़ा

टिस्का चोपड़ा

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने भी अपनी कुछ यादों को साझा करते हुए अफगानिस्तान पर चिंता जाहिर की है। उन्होने बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'काबुल में बड़ा होना काफी खूबसूरत था जिसको कभी भूल नहीं सकती। अब जो हो रहा है वो काफी दिल दुखाने वाला है। इस परेशान देश को शांति भेज रही हूं।'

शेखर कपूर

शेखर कपूर

शेखर कपूर ने अफगानिस्तान और तालिबान पर बोला है कि..'अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थना। एक राष्ट्र विदेशी शक्तियों की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं के चलते नष्ट हो गया।'

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने लिखा है कि.. 'एक ओर महिला पूरी दुनिया में समानता के लिए संघर्ष कर रहीं तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में उन्हें बेचा जा रहा है। महिलाएं वेतन बनी हुई हैं। जिस तरह की परिस्थिति अफगानिस्तान में है वो दिल तोड़ने वाली है। पूरी दुनिया के नेताओं को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए ये मेरी अपील है। महिलाएं भी इंसान हैं।'

विशाल दादलानी

विशाल दादलानी

सिंगर और कंपोजर विशाल दादलानी ने एक पोस्ट रिट्वीट किया है और अफगानिस्तान के इस हाल पर चिंता जाहिर की है। ट्वीट काफी चर्चा में चल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X