गायक केके के निधन पर शोक में बॉलीवुड, रणवीर सिंह से मीका सिंह तक के पोस्ट आए सामने!
केके के नाम से मशहूर बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ ने मंगलवार को कोलकाता में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन ने संगीत और फिल्म उद्योग को सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है। 53 वर्षीय गायक नजरूल मंच में गुरुदास कॉलेज के उत्सव के लिए प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद वह कथित तौर पर बीमार पड़ गए और अपने होटल लौट आए। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जबकि उनके आकस्मिक निधन के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, यहां 'दिल इबादत' गायक के परिवार पर एक नजर है। लगातार उनको लेकर फैंस और उनके साथी कलाकार पोस्ट कर रहे हैं।

Recommended Video
इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड के चहीते सितारे केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपना दुख व्यक्त कर रहे हैँ। केके ने अपने करियर में ढेरों शानदार गाने गाए हैं जोकि अक्सर सुने जाते रहेंगे। फिलहाल आप देखिए सितारों की वो लिस्ट जो कि चर्चा में है।

विकी कौशल
अभिनेता विकी कौशल ने सिंगर केके को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होने लिखा कि, ''आपकी जादुई आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। आपके गाए आइकॉनिक गाने हमेशा याद रखे जाएंगे।''

रणवीर सिंह
सुपरस्टार रणवीर सिंह ने एक पोस्ट किया है और कुछ लिखा नहीं है। उन्होने एक हार्ट इमोजी साझा की है जो कि टूटी हुई है। वो काफी दुखी हैं।

मीका सिंह
सिंगर मीका सिंह ने लिखा है कि, ''एक और चौकाने वाली और दिल तोड़ने वाली न्यूज। जमीन से जुड़े हुए और शानदार सिंगर केके का निधन हो गया।या ईश्वर ये क्या हो गया।''

विवेक ओबरॉय
अभिनेताविवेक ओबरॉय ने केके की तस्वीर साझा करते हुए उनको याद किया है।

मीरा कपूर
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने एक पोस्ट किया है और केके को याद किया है। उन्होने लिखा, वो काफी दुखी हैं।

राजकुमार राव
राजकुमार राव ने लिखा है, ''केके सर आपकी आत्मा को शांति मिले।'' इस तरह से कई सितारे उनको याद कर रहे हैं और काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











