Tik Tok Ban- मलाइका अरोड़ा ने कहा लॉकडाउन के दौरान सबसे अच्छी खबर- वायरल मीम्स
काफी समय से चीन लगातार भारत में घुसने का प्रयास कर रहा है और कुछ समय पहले एक झड़प के दौरान देश के कई सिपाही शहीद हो गए थे। इसके बाद लगातार लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा था और लोग लोग चीन से सारे संबंध खत्म करने को लेकर बात कर रहे थे। लोग चाइनीज चीजों का बहिष्कार करने की भी बात कर रहे थे और उनका कहना था कि चीनी वस्तुएं और ऐप्स भारत में बंद हो जाना चाहिए।
अब इस बात को लेकर सरकार ने एक काम किया है जो कि चर्चा में हैं। मशहूर ऐप टिक टॉक समेत कई ऐप्स भारत में बंद कर दिए गए हैं। जी हैं 29 जून को इस बात को लेकर सरकार की तरफ से खबर आई थी सभी चाईनीज ऐप्स पर भारत ने बैन लगा दिया है और अब ये प्ले स्टोर पर नहीं मिलेंगे। गौरतलब है कि बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जिनके ट्वीट्स इस खबर के बाद सामने आये हैं। उन सभी ने इस फैसले पर अपनी अपनी बात सामने रखी है। आप देखिए सितारों के पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications