HpyDiwali- अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा समेत इन सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं!
देश में दिवाली न केवल रोशनी का त्योहार है बल्कि यह तमाम खुशियां लाता है। ऐसे में हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी त्यौहार का जश्न मनाने में पीछे नहीं रही है। बॉलीवुड हमेशा ये त्योहार की धूमधाम और शो का जश्न मनाने में आगे रहा है। आज पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा है और लगातार इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी लगातार पोस्ट कर रहे हैं और दिवाली के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि इंडस्ट्री के सितारे हर त्योहार पर अपनी बातें रखते हैं और ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हैँ। बता दें कि बॉलीवुड में दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।

कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं। हर किसी की निगाहें बॉलीवुड में मनाई जाने वाली दिवाली पर होता है। इस दौरान अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने शुभकामनाएं दी हैँ। आप देखिए सितारों के पोस्ट जो कि काफी पसंद किए जा रहे है..

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने फैंस को दिवाली पर विश किया है। उन्होने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है.. दिवाली की शुभकामनाएं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं और दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिए की तस्वीर पोस्ट करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की है और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सैफ अली खान और जेह नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है और दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications