अक्षय कुमार और फरहान अख्तर समेत इन सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं- 'गणपति बप्पा मोरया!'
हर साल पूरे देश में लोग गणेश चतुर्थी का इंतजार करते हैं और इसको शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। आज पूरे देश में लोगों के घरों गणपति आएंगे और लोग 10 दिनों तक अपने घर में धूमधाम से इसको सेलिब्रेट करेंगे। हालांकि इस साल कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते लोग उस तरह से हंगामा नहीं कर पाएंगे जैसा कि हर साल होता है। लेकिन बॉलीवुड सितारों के घर में गणपति विराजे हैं और उनका परिवार मिलकर धूम मचाने की तैयारी में है।
हिंदी फिल्म सितारों की बात करें तो इस त्योहार को काफी धूम धाम से मनाते हैं और ये मुख्यत: महाराष्ट्र में मनाया जाता है.. फिल्म इंडस्ट्री में इसका काफी बड़ा महत्व है। आपने हिंदी फिल्मों में देखा होगा कि गणपति सॉन्ग और इस उत्सव को लेकर बड़े बड़े सीन शूट किए जाते हैं। 'गणेश चतुर्थी' आज है।

ऐसे में हिंदी फिल्म जगत के कई ऐसे सितारे हैं जो कि शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों की शुभकामनाएं छाई हुई हैं जिनमें सुपरस्टार अक्षय कुमार भी शामिल हैं। पढ़िए किस तरह से सितारों ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी है..


Click it and Unblock the Notifications