गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अजय देवगन और कंगना रनौत समेत इन सितारों ने दी बधाई
अक्सर देखा जाता है कि इस देश में हर त्योहार को लेकर काफी धूम धाम से मनाते हैं। एक खासियत ये है कि हर धर्म के लोग हर त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिल रहा है जब सितारों ने अपने फैंस को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बधाइयां दी हैं। आज सिखों के अंतिम धर्म गुरु गोबिंद सिंह जी की 354वीं जयंती मनाई जा रही है।
इस दिन को प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है। ये त्योहार सिख धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। इन सब में हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है और त्योहारों में अपने फैंस को बधाइयां भी देते रहते हैं।

लगभग हर त्योहार में सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनके फैंस के लिए ऐसे पोस्ट देखने को मिल ही जाते हैं। इस समय सुपरस्टार अजय देवगन, सनी देओल कंगना रनौत के पोस्ट वायरल हो रहे हैँ। फिलहाल आप भी देखिए गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications