5Baje5Minute: छतों पर पहुंचे बॉलीवुड सितारे, बजाई थालियां, कोरोना कमांडो को कहा धन्यवाद
पीएम नरेंद्र मोदी के अाह्वान पर आज शाम पांच बजे, जनता कर्फ्यू के बीच पूरा देश अपनी बालकनी या घर के आंगन में आया और उन लोगों के लिए तालियां बजाईं जो इस कठिन समय में भी अपनी जान जोखिम पर रखते हुए लगातार देश हित में काम कर रहे हैं। और इसलिए बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों की छतों और बालकनी पर आए।
5 से 7 मिनट तक सबने एक साथ एक ही समय पर थाली, ताली, घंटी, मंजीरा, शंख इत्यादि बजाया और उन सब लोगों को सलाम किया जो इस समय जान जोखिम में डालकर देशहित में काम कर रहे हैं।

सितारों ने अपने वीडियो भी शेयर किए। जहां एक तरफ शिल्पा शेट्टी इस तरह सबको एकजुट देखकर इमोशनल हो गईं वहीं वरूण धवन अपने पूरे परिवार के साथ अपनी बालकनी पर असली हीरोज़ को सलाम करने आए।
यहां देखिए बॉलीवुड सितारों ने कैसे कहा धन्यवाद?
यहां देखिए शानदार वीडियो -
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on


Click it and Unblock the Notifications











