PICS: ऐश्वर्या राय के पिता के चौथे आराध्या और बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय के चौथे पर पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स सहित बच्चन परिवार। सबने दी दिवंगत को श्रद्धांजलि। देखिए तस्वीरें।
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का इस रविवार शाम 4 बजे निधन हो गया। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां लगभग सभी सितारे आनन फानन में पहुंचे।
आज ऐश्वर्या राय के पिता का चौथा था और प्रार्थना सभा में बॉलीवुड सितारे इकट्ठे हुए और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दीं।

कृष्ण राज राय का मुंबई के लीलावती अस्पताल मे देहांत हुआ। कई दिनों से नाजुक हालत की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में वार्ड में भर्ती कराया गया था।
कृष्णा राज लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या काफी अपसेट चल रही थीं। कृष्णा राज को कैंसर की बीमारी थी। जनवरी में यह दोबारा उबर कर सामने आ गई थी। कुछ दिन पहले ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में दिखीं थी।
aishwarya rai bachchan father funeral death pics ऐश्वर्या राय बच्चन पिता अंतिम संस्कार निधन तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications