आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, बॉलीवुड स्टार्स कर रहे है ट्वीट में तारीफें
Recommended Video

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म जिसका इंतजार काफी समय से लोग कर रहे थे उसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और वो काफी ज्यादा धूम मचा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ दंगल फेम सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म का कॉंसेप्ट काफी ज्यादा अनोखा है जो कि लोगों को गुदगुदाने वाला है। बता दें कि फिल्म में नीना गुप्ता आयुष्मान की मां हैं, जो कि मां बनने वाली होती हैं। और इस बात से आयुष्मान को शर्मिंदगी होती है कि इस उम्र में उसके मां- पिता घर में नन्हा मेहमान ला रहे हैं। फिल्म 19 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते है ही बॉलीवुड के कई स्टार्स और निर्माता निर्देशक फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे है और कई स्टार्स ने तो इसको लेकर ट्वीट भी कर दिए है।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, मिलाप जावेरी, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर और निर्देशक शशांक खेतान ने ट्वीट करते हुए अपने अपने तरीके से फिल्म की तारीफ की है और इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक है।
अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने जंगली पिक्चर और क्रोम पिक्चर की इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म को विनीत जैन, अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा, आलिया सेन शर्मा और हेमंत भंडारी प्रोड्यूस कर रहे है।
इसके अलावा इस फिल्म को प्रीति साहणी को-प्रोड्यूस कर रही है। काफी समय के बाद आयुष्मान किसी फिल्म के साथ वापस लौटे है और वो जब जब वापस आते है धमाका करते है।
इसके पहले भी उन्होने की शानदार फिल्में दी है..फिलहाल आप देखेंगे कि ट्रेलर देखने के बाद सेलिब्रिटीज ने क्या ट्वीट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
