2012 यानी बॉलीवुड के लिए शादियों का साल

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor
साल 2012 चौखट पर खड़ा है। सभी को आने वाले साल से काफी उम्मीदें है कि उनके अधूरे सपनों को आने वाले साल में जरूर उड़ान मिलेगी। लेकिन आपको बता दें कि साल 2012 बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लिए शादियों वाला साल बन कर आने वाला है। जिसमें साल की शुरूआत में यानी फरवरी में बॉलीवुड के हॉट कपल करीना-सैफ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि उनकी डेट अभी पक्की नहीं है लेकिन सबको उम्मीद है कि यह जोड़ा प्रेम के महीने यानी फरवरी में ही शादी का चोला पहनेगा।

उसके बाद जेनेलिया और रितेश देशमुख का नंबर आता है जिन्होंने 5 फरवरी को शादी करने का ऐलान किया है। हाल ही में इनकी शादी फिक्स हो गयी है। सैफ अली के बाद उनकी बहन सोहा अली खान भी कुणाल खेमू से ब्याह रचा सकती है, हो सकता है उनकी शादी अप्रैल में हो। उसके बाद बॉलीवुड की रानी यानी रानी मुखर्जी भी शादी का जोड़ा पहन सकती हैं ऐसा उनके घरवाले ऐलान कर चुके हैं। अब उनका करियर तो ढ़लान पर है ही ऐसे में शादी का विकल्प उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

तो वहीं बॉलीवुड के सबसे सुंदर कपल की बेटी यानी हेमा-धर्मेद्र की बेटी ईशा देओल भी उद्योगपति भरत तख्तानी की पत्नी बन सकती है। इस बात का ऐलान खुद ईशा की मां यानी हेमा जी ने किया है। वैसे शादियों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा,विद्या बालन और सुष्मिता सेन का भी नाम हैं। देखते हैं साल 2012 वाकई में किन-किन घरों में शहनाई बजवाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X