वाजपेयी और मालवीय को भारत रत्न, बॉलीवुड ने भी जताई खुशी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय को कल भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई। इस घोषणा से जहां पूरा देश उत्साहित है, वही हमारे बॉलीवुड ने भी इस कदम की सराहना की।
सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इन महान हस्तियों को 'विश्व रत्न' बताया। वहीं, तमाम कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी खुशी जताई।
वाजपेयी और मालवीय को मिले इस सम्मान को बॉलीवुड ने ट्विटर पर सराहा :
लता मंगेशकर- नमस्कार। भारत सरकार ने मदन मोहन मालवीय जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है। मैं बेहद खुश हूं। मेरे हिसाब से वे दोनों विश्व रत्न हैं।
मधुर भंडारकर : अटल जी और मालवीय जी माटी के दो महान और काबिल सुपूत हैं, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की।
हेमा मालिनी : मदनमोहन मालवीय जी के साथ अटलजी को भारत रत्न के लिए चुना गया है, यह सुनकर बहुत खुशी हुई।
अनुपम खेर : मदन मोहन मालवीय जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारत रत्न मिलना इन दो महान नेताओं को चरम सम्मान देना है। शत शत प्रणाम।
रितेश देशमुख : श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान। वह भारत के कद्दावर नेताओं में से एक और श्रेष्ठ वक्ता रहे हैं। वह इस सम्मान के हकदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











