प्रणब मुखर्जी का निधन, तापसी पन्नू समेत बॉलीवुड हस्तियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
बीते कुछ वक्त से बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों ने कोमा व वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे। प्रणब मुखर्जी का इलाज दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में चल रहा था। 85वर्षीय प्रणब मुखर्जी के निधन से बॉलीवुड सितारे भी दुखी नजर आए। प्रणब मुखर्जी के हाथों कई बॉलीवुड सितारों ने हाल में ही देशा का सर्वोच्च सम्मान हासिल किए थे। साल 2020 में एक और लीजेंड इस दुनिया को अलविदा कह गए।
तापसी पन्नू से लेकर तमाम स्टार्स ने प्रणब मुखर्जी के जाने पर शोक व्यक्त किया। साथ ही फिल्म सितारों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। सभी फिल्म हस्तियों ने कहा कि उनके जाने की कमी हमेशा खलेगी।

बता दें प्रणब मुखर्जी के निधन पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं।
तापसी पन्नू
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्विटर पर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, प्रणब मुखर्जी मिलने का सम्मान, पिंक फिल्म के दौरान देखने को मिला। उन्होंने फिल्म देखने के बाद पूरी टीम के साथ गर्मजोशी से डिनर किया। इस अनुभव को मैं कभी नहीं भूला सकती। आपको हमेशा याद किया जाएगा सर।


Click it and Unblock the Notifications











