राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर-लता मंगेश्कर समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख

रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक चलते निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में कपूर खानदान के राजीव कपूर ने अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। करिश्मा कपूर से लेकर करीना कपूर समेत पूरा कपूर परिवार बांद्रा में नजर आया। नीतू कपूर , गायिका लता मंगेश्कर से लेकर तुषार कपूर तक तमाम बॉलीवुड सितारों ने दुख जताया।

Recommended Video

Rajiv Kapoor का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | FilmiBeat

बता दें राजीव कपूर फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर और निर्देशक रहे हैं। राज कपूर के बेटे और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर ने बॉलीवुड में एक जान एक हम से डेब्यू किया। राजकपूर की डायरेक्शन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई में भी वह नजर आए। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जैसे आसामन, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस।

Rajiv Kapoor passes away

इसके बाद उन्होंने साल 1991 में आई हीना फिल्म को प्रोड्यूस किया। फिर वह प्रेम ग्रंथ जैसी फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में भी नजर आए। प्रेम ग्रंथ में उनके भाई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। बता दें पिछले ही साल राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर का निधन हुआ था।अभी उनके निधन को भी साल नहीं बीता कि कपूर खानदार का एक और चिराग बुझ गया।

अक्षय कुमार ने भी राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनते ही ट्वीट किया। उन्होंने दुख जताया और उनकी आत्मा को शांति मिले इसके लिए कामना की।

लता मंगेश्कर

लता मंगेश्कर

वह लिखती हैं, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहक के छोटे बेटे, गुनी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गास हुआ। सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ये मेरी प्रार्थन है।

नीतू कपूर, नेहा धूपिया, आहाना कुमारा आदि

नीतू कपूर, नेहा धूपिया, आहाना कुमारा आदि

नीतू कपूर ने राजीव कपूर की फोटो शेयर कर उनके लिए प्रार्थना की। जिस पर नेहा धूपिया, अहाना कुमारा, सोनी राजदान, भावना पाडे समेत कई फिल्म हस्तियों ने कमेंट कर दुख जताया।

तुषार कपूर

तुषार कपूर

अभिनेता तुषार कपूर ने ट्वीट किया, राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी कामनाएं उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने निर्देशक व एक्टर राजीव कपूर के परिवार को हिम्मत दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सनी देओल

सनी देओल

अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल ने भी दुख जताया।

संजय दत्त

संजय दत्त

एक्टर संजय दत्त को इस दुखद खबर को सुनकर झटका लगा। उन्होंने राजीव कपूर की आत्मा के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार को भी हिम्मत दीं।

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल

एक्ट्रेस अमीषा ने ये पोस्ट शेयर किया।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर

करिश्मा कपूर और करीना कपूर

करीना कपूर ने इस फोटो को शेयर किया, उन्होंने कहा कि आज दिल टूट गया है। वहीं इसी फोटो को करिश्मा कपूर ने भी इस फोटो को पोस्ट किया।

विवेक ऑबेरॉय

विवेक ऑबेरॉय

एक्टरविवेक ऑबेरॉय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X