RIP कोबी ब्रायंट- अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक, देंखे Tweets
नेशनल बॉस्केटबॉल एसोशिएशन के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके कोबी ब्रायंट रविवार सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार रहे, जिसमें उनके समेत उनकी बेटी गियाना समेत अन्य 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा अमेरिका के कालबसस हुआ। पुलिस के मुताबिक, कैलाबसास में कोहरे की वजह से ब्रायन का हेलिकॉप्टर संतुलन खोकर नीचे गिर गया और धमाके के साथ तबाह हो गया। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है। इस खबर से खेल जगत में और कोबी के चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कोबी ब्रायंट रविवार को प्राइवेट हेलिकॉप्टर से कैलिफोर्निया के थाउसेंड ओक्स स्थित माम्बा स्पोर्ट्स एकेडमी जा रहे थे। वे यहां अपनी बेटी और उसकी टीम को कोचिंग देते थे। कोहरे की वजह से उनके रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बचाव दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
JUST IN: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से नहीं क्लैश होगी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे'


Click it and Unblock the Notifications