बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी जिनके लिए वोटिंग से ज्यादा आईफा महत्वपूर्ण!
मुंबई में 24 अप्रैल को वोटिंग डे घोषित किया गया था। यहां तक कि आज के दिन को महाराष्ट्रा सरकार ने पब्लिक हॉलीडे तक घोषित कर दिया लेकिन इसके बावजूद सुबह से लेकर अभी तक मुंबई में लगभग 18 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। इस दिन कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर अपना अपना वोट कास्ट किया। इन कलाकारों में शाहरुख खान, आमिर खान, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, प्रीती जिंटा, मधु, आदि शामिल हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ कलाकार जैसे सैफ अली खान, शाहिद कपूर, विवेक ऑबरॉय, रिचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी काफी दिन पहले ही आईफा अवॉर्ड्स के लिए फ्लोरिडा के लिए निकल चुके हैं।
इनके अलावा हाल ही में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे रितिक रौशन, माधुरी दीक्षित, बोमन इरानी, करीना कपूर और दिव्या दत्ता भी वोटिंग के दिन से एक रात पहले ही फ्लोरिडा के लिए रवाना हो चुके हैं। अब ऐसे में जबकि जनता को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले ये सितारे ही अपनी वोटिंग के अधिकार को महत्व ना देते हुए पैसों और अवॉर्ड्स को ज्यादा महत्व दे रहे हैं तो भला आम जनता इनसे क्या सीखेगी। एक तरफ आमिर खान, अमिताभ बच्चन अपने शो, अपनी फिल्मों के जरिये लोगों को वोट देने के लिए उत्साहित कर रहे हैं तो वहीं ये कलाकार किये कराये पर पानी फेर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












