..................... मलंग की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे बॉलीवुड सितारे | Bollywood Celebrities Grace 'Malang' Special Screening - Hindi Filmibeat

"मलंग" की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ दिखे दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर- लगा सितारों का जमावड़ा

By Staff

'मलंग' इस शुक्रवार रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और हाल ही में, मुंबई में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। यहां पूरे स्टार कास्ट और क्रू के करीबी और प्रिय लोगों की उपस्थिति देखने मिली। स्पेशल स्क्रीनिंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ आदित्य के प्रोड्यूसर भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर अपनी पत्नी विद्या बालन के साथ शिरकत की थी।

मलंग के एक निर्माता अंकुर गर्ग भी स्क्रीनिंग में नज़र आये। वहीं, फ़िल्म के कर्ताधर्ता मोहित सूरी अपनी पत्नी उदिता गोस्वामी के साथ और दिग्गज निर्माता मुकेश भट्ट भी अपनी पत्नी के साथ फ़िल्म का आनंद लेते हुए नज़र आये।

Malang

सभी तस्वीरों को देखने के बाद, हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि मलंग की विशेष स्क्रीनिंग सितारों से सजी शाम की तरह थी।

मोहित सूरी की मलंग इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अनिल कपूर और कुणाल केमू अहम भूमिका और दो अलग अवतार में नज़र आएंगे।

"मलंग" 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X