बड़ी वफा से निभाई इन्होंने पतियों की बेवफाई- बॉलीवुड सितारे और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज अक्सर अपने सह कलाकारों के साथ अपने अफेयर और प्रेम प्रसंगों के चलते चर्चा में घिरे रहते हैं। जितने बड़े एक्टर उनके उतनी ही पुराने और बडे़ अफेयर। लेकिन खुद को लेकर होने वाली इन चर्चाओं को किस तरह से संभालना है और किस तरह से मीडिया को हैंडल करना है ये इन सेलिब्रिटीज को अच्छी तरह से पता है। मीडिया के साथ ही सेलिब्रिटीज अपनी पत्नियों को भी काफी अच्छी तरह से हैंडल करते हैं। हालांकि आज की मॉर्डन महिला होने के बावजूद इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पत्नियों ने अपनी गृहस्थी को बचाने के लिए अपने पतियों की बेवफाई को भी काफी समय तक सहा और मीडिया के सामने अपने परिवार को एक खुशहाल परिवार के रुप में दिखाया।
हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ कि पतियों की बेवफाई को सहते-सहते कुछ पत्नियां इतनी तंग आ गयीं कि उन्होंने अलग रहना शुरु कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद दोबारा से वो वापस अपने पतियों के पास लौट आई। लेकिन अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड के बडे़ बड़े सितारों की पत्नियां अपने पतियों के प्रेम प्रसंगों को काफी सहजता से स्वीकार कर लेती हैं और साथ ही बिना शिकायत अपनी पूरी जिंदगी बिना शिकायत गुजार लेती हैं। क्योंकि उनमें से अधिकतर खुद भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और उन्हें पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में ये आम बात है और उन्होंने खुद से ही ये जिंदगी चुनी है।
आइये देखते हैं इन बेवफा बॉलीवुड सेलिब्रिटियों में किन किन एक्टरों का नाम शामिल है। हो सकता है कि इनमें आपके भी पसंदीदा कलाकार शामिल हों।


Click it and Unblock the Notifications