मोदी के शपथ समारोह की शोभा बढ़ाएंगे ये सेलिब्रिटी
नरेंद्र मोदी के चाहने वालों और उनके सपोरटर्स के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। 16 मई को अपना बहुमत देकर जनता ने नरेंद्र मोदी को एक मौका दिया देश में बदलाव लाने का और अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा करने का। नरेंद्र मोदी ने भी काफी जोर शोर से अपनी इस जीत पर जनता को धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि वो अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा करेंगे और भारत को एक बेहतर देश बनाने के अपने वादे को पूरा करके दिखाएंगे। मोदी ने तो यहां तक कहा कि वो भारत को अमेरिका जैसा बना देंगे अगर लोग उनका साथ दें तो।
आज मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे और इस समारोह में भाग लेने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी न्यौता दिया गया है। इन सेलिब्रिटीज में से कई तो अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते इस समारोह का हिस्सा ना बन सकेंगे लेकिन कई इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए निकल चुके हैं। कई सेलिब्रिटीज का नाम इस लिस्ट में शामिल है। इन सेलिब्रिटीज में कई ऐसे नाम भी शामिल थे जिनके बारे में अब खबर आ रही है कि उन्हें तो निमंत्रण दिया ही नहीं गया।
तो आइये देखते हैं कौन कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो कि नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह का हिस्सा बनने दिल्ली के लिए निकल चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications











