पशु कल्याण के लिए आगे आया बॉलीवुड
बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां इन दिनों जीव अधिकारों और पशुओं के कल्याण के लिए लोगों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न अभियानों में हिस्सा ले रही हैं।
अभिनेता जॉन अब्राहम, सेलिना जेटली, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा खान कुछ ऐस नाम हैं जो पशुओं के कल्याण संबंधी कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
दुनिया भर में जीव अधिकारों का अभियान चला रहे संगठन 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) की भारत प्रमुख अनुराधा स्वाहने ने आईएएनएस से कहा कि पशुओं के अधिकारों के लिए बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां आगे आ चुकी हैं।
अनुराधा ने कहा कि बॉलीवुड कलाकार अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भी जीव अधिकारों से संबंधी अभियानों में हिस्सा लेते हैं।
जॉन अब्राहम बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा शिल्पा शेट्टी सेलिना जेटली bollywood john abraham malaika arora khan shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications