बॉलीवुड ने यूं मनाया फ्रेंडशिप डे - अक्षय से आलिया और एशा से करिश्मा ने किया ट्वीट
बॉलीवुड में हर त्योहार ज़ोर शोर से मन जाता है। और आज तो दोस्ती का दिन था। यानि कि बॉलीवुड फिल्मों का सबसे अहम हिस्सा और हमारे बॉलीवुड सितारों ने इस दिन को फीका नहीं जाने दिया। लगभग हर बड़े सितारे ने दोस्ती से जुड़े किस्से कहानी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें देखने को भी मिलीं।
बॉलीवुड फैन्स को सबसे बड़ा तोहफा दिया नितेश तिवारी ने छिछोरे ट्रेलर के साथ। दोस्ती पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स काफी इमोशनल हो गए। वहीं बाकी के सितारों ने भी दोस्ती के लिए कुछ बेहतरीन ट्वीट किए -

माधुरी दीक्षित की दोस्त स्वप्ना ने भी माधुरी के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया जहां वो माधुरी के बारे में बात करती दिखाई दीं। इस वीडियो में स्वप्ना ने बताया कि वो माधुरी एक स्टार के तौर पर नहीं बल्कि एक दोस्त के तौर पर बेहतर जानती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











