..................... Bollywood broken friendships which were a shock - Hindi Filmibeat

काजोल और अजय देवगन की ये बातें करण जौहर ने सुन ली...तो रो देंगे!

काजोल और अजय देवगन दोनों ने शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की टक्कर को जंग का मैदान बना लिया। दोनों ने हाल ही में करण जौहर को लेकर काफी बड़ी बातें कहीं।

दोस्तियां कैसे टूटती हैं, ये जानने के लिए बस बॉलीवुड के बीते एक महीने में जो कुछ हुआ है उस पर नज़र डालने की ज़रूरत है। किसी को भी झटका लग सकता है। और करण जौहर तो शायद इस बात पर काफी आंसू बहा चुके होंगे। उन्हें देखते हुए ऐसा लगता है।

दरअसल, काजोल और करण जौहर की ईक्वेशन कितनी ज़्यादा अच्छी है ये किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन दोस्ती में भी कभी कभी तीसरा आ जाता है और ये तीसरा होता है आपका पति या पत्नी!

Kajol Karan Johar

काजोल ने करण जौहर के अपोज़िट टीम जॉइन तो कर ली है क्योंकि उस टीम के मुखिया हैं अजय देवगन। लेकिन जिस तरह की बातें अजय देवगन और काजोल करण जौहर के लिए कर रहे हैं, उससे उनकी आंखें तो ज़रूर भर आई होंगी।
[Ooo: अजय देवगन की गोलमाल 4 रिजेक्ट और काजोल को REPLACE!]

जब पहली बार अजय देवगन ने केआरके को एक्सपोज़ किया और कहा कि इस मामले में करण जौहर हैं या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए तो काजोल का रिएक्शन था Shocked! जबकि ये वो समय था जब काजोल को अपने पति और बेस्ट फ्रेंड को एक साथ बैठा कर बात करवानी चाहिए थी।

बहरहाल, इसके बाद बात बढ़ती चली गई। अजय देवगन ने कहा कि करण के साथ अब पहले जैसा कुछ नहीं है। काजोल के भी रिश्ते बदल चुके हैं। वहीं इसके बाद हाल ही में काजोल से पूछा गया कि ऐ दिल है मुश्किल का कैमियो क्यों रिजेक्ट किया।
["शाहरूख - काजोल से रोमांस करवाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"]

तो काजोल का जवाब किसी को पसंद नहीं आया, उनका जवाब था - उसका मुझे भी दुख है। लेकिन फिलहाल मैं इस बारे में कोई बात नहीं नहीं करना चाहती!

बॉलीवुड मेें कुछ ऐसे ही टूटे रिश्तों की कहानी बहुत ही ज़्यादा दुखी कर देने वाली है -

काजोल - करण जौहर
काजोल और करण जौहर की दोस्ती आज से नहीं बल्कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से है। उस दौरान करण जौहर, फिल्म के असिस्टेंट थे और काजोल के बाल तक सेट करते थे। इसके बाद कुछ कुछ होता है के दौरान दोनों बेस्ट फ्रेंड बने। और तब से हमेशा साथ दिखे। तब भी जबकि काजोल को करण की फिल्म कभी अलविदा ना कहना कूड़ा लगी!

ऐश्वर्या राय - रानी मुखर्जी
ऐश और रानी बेस्ट फ्रेंड्स थे। फिर एक दिन चलते चलते के सेट पर सलमान ने आकर काफी हंगामा किया और शाहरूख ने बिना बताए ऐश्वर्या राय को रानी मुखर्जी से रिप्लेस कर दिया। ऐश्वर्या राय को दुख इस बात का ज़्यादा था कि उनकी बेस्ट फ्रेंड ने भी उन्हें ये बात नहीं बताई कि अब उनका रोल वो कर रही हैं।

दिलचस्प ये भी है कि इसके बाद रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की सुर्खियों पर विराम, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी से लगा।

करीना कपूर - प्रियंका चोपड़ा
करीना और प्रियंका के बीच सब कुछ तब तक ठीक था जब तक ऐतराज़ रिलीज़ नहीं हुई थी। फिल्म का सारा क्रेडिट प्रियंका ले गईं और करीना को कुछ नहीं मिला। इसके बाद दोनों के बीच कभी कुछ ठीक नहीं रहा। करीना ने प्रियंका के नेशनल अवार्ड को यूं ही कह दिया कि इनसे फर्क नहीं पड़ता तो प्रियंका ने जवाब दिया अंगूर खट्ठे हैं।

बाद में करीना ने करण के शो पर प्रियंका के लिए एक सवाल छोड़ा कि वो ये झूठी इंग्लिश वाला एक्सेंट कहां से लाती हैं। इस शो पर बाद में प्रियंका करीना के एक्स शाहिद के साथ आई थीं और उनका जवाब था - जहां से उनके बॉयफ्रेंड सैफ लाते हैं!

शाहरूख खान - ऋतिक रोशन
एक ज़माना था जब ऋतिक रोशन के लिए शाहरूख खान से बढ़कर कोई नहीं था। शाहरूख खान के लिए राकेश रोशन से बढ़कर कोई नहीं था। राकेश रोशन के लिए शाहरूख खान से बढ़कर कोई नहीं था। अब किसी के लिए खुद से बढ़कर कोई नहीं है। ऋतिक ने तो शाहरूख की तमीज़ तक पर सवाल उठा दिए!

संजय दत्त - सलमान खान
संजू बाबा और भाई को दोस्ती आज के ज़माने से नहीं है। साजन के ज़माने से है। इतनी ज़्यादा कि संजय दत्त को जेल में सलमान खान चिट्ठियां लिखकर भेजते थे। लेकिन जेल से लौट कर आने के बाद कुछ भी वैसा नहीं रहा। कारण बहुत सारे थे। हमने सारे आपको बताए थे। एक बार फिर पढ़ लीजिए। [संजय - सलमान के आधी रात का तमाशा सुना?]

करण जौहर - संजय लीला भंसाली
संजय और करण बहुत ही अच्छे दोस्त थे। लेकिन फिर दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा। वजह थी संजय लीला भंसाली का अपनी दुनिया में खोए रहना और खुद को परफेक्ट कहते रहना। नौबत यहां तक आ गई कि करण जौहर ने साफ कहा था कि भंसाली दोस्त थे अब नहीं है। मैं निगेटिव लोगों से दूर रहता हूं।

सलमान खान - संजय लीला भंसाली
सलमान खान और संजय लीला भंसाली, खामोशी के दिनों से दोस्त थे। फिर हम दिल दे चुके सनम के दौरान और गहरी हो गई। लेकिन फिर ऐश्वर्या - सलमान का ब्रेकअप हुआ। और संजय को एक चुनना था। उन्होंने ऐश्वर्या को चुना। तब से अब तक में काफी कुछ बदल चुका है और दोनों ही शांत हो चुके हैं।
[सलमान खड़े भी हो जाएं तो फिल्म 300 करोड़ कमा लेगी]

वरना एक ज़माना ऐसा भी था जब सलमान ने भंसाली की फिल्म गुज़ारिश के लिए यहां तक कहा कि कोई कुत्ता भी इस फिल्म को देखने नहीं गया!

सोनम कपूर - दीपिका पादुकोण
सोनम और दीपिका काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों का कॉमन फैक्टर थे रणबीर। दोस्ती के दौरान भी और उसके बाद भी। दरअसल, रणबीर और सोनम काफी करीब थे। बाद में दीपिका की एंट्री हुई। तीनों करीब हो गए। लेकिन रणबीर ने सोनम और दीपिका दोनों को ही धोखा दिया था। तो दोनों एक टीम बन गए।

फिर सब बड़े हो गए। और दोस्ती वोस्ती किनारे हो गई। सोनम ने दीपिका के लिए यहां तक बोला कि जिस तरह उनकी टीम उनकी पब्लिसिटी करती है, ऐसी टीम मुझे भी चाहिए।

अर्जुन रामपाल - शाहरूख खान
अर्जुन और शाहरूख में इतनी दोस्ती थी कि अर्जुन के एक्टिंग टैलेंट के बावजूद शाहरूख ने उन्हें रावण का मेन विलेन का रोल दिया। लेकिन जब फिल्म नहीं चली तो शाहरूख ने अर्जुन की एक्टिंग स्किल पर नाराज़गी ज़ाहिर की और ये बात अर्जुन को पसंद नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X