मुझमें बंधुवा मजदूर चाहते थे रामू: मनोज

By Staff

Manoj Bajpai
नई दिल्ली, 12 सितम्बरः बालीवुड में इन दिनों जंग का मौसम है। अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की भिड़ंत के बाद अब अभिनेता मनोज वाजपेयी और निर्देशक रामगोपाल वर्मा के बीच भी ठनती नजर आ रही है।

रामू द्वारा अपने ब्लॉग पर मनोज के बारे में टिप्पणी करने के बाद, मनोज ने भी रामू पर निशाना साध दिया है। मनोज ने अपने ब्लॉग 'मनोज बाजपेयी डॉट इट्ज माई ब्लॉग डॉट कॉम' पर तीखे तेवर दर्शाते हुए रामू पर एक के बाद एक कई हमले किए हैं।

मनोज ने अपनी लंबी ब्लॉग पोस्ट में लिखा है- "उन्होंने (रामू ने) अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जब लोग फिल्म 'सत्या' के बाद मेरे चरित्र (भीखू म्हात्रे) का नाम लेकर बड़े समारोहों में मुझे पुकारते थे, तो मैं रोमांचित हो जाता था क्योंकि बड़े स्टारों की मौजूदगी के बावजूद लोग मुझे पुकारते थे न कि स्टार्स को।

वर्मा से मेरा मतभेद यही रहा है कि वे झूठ बोलते रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन को ही झूठ पर आधारित कर रखा है।" रामू की 'सत्या' से बालीवुड में स्टार का दर्जा पाने वाले मनोज ने 'दौड़', 'कौन' और 'रोड' जैसी रामू की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वे कहते हैं, "सच बात यह है कि आर्थिक रूप से आपसे ज्यादा नहीं मिला।

आपने जितनी फिल्मों में काम दिया, उससे कहीं ज्यादा फिल्मों में मुझे लेकर निकाल भी दिया, लेकिन फिर भी मैं आपका शुक्रगुजार हूं।" रामू पर बड़ा निशाना मनोज ने यह कहकर साधा है कि वे उनमें एक बंधुआ अभिनेता खोज रहे थे। मनोज ब्लॉग पर लिखते हैं, "हमारे वर्मा साहब की दिक्कत रही है कि वे एक ऐसा अभिनेता मनोज वाजपेयी चाहते थे, जो 24 घंटे उनके तलवे चाट सके और जिसका अपना कोई वजूद न हो।

आज मैं सिर झुकाकर सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि वर्मा जी झूठ बोलकर मुझे बदनाम करना छोड़िए।" ब्लॉग पर रामू के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करने के बाद मनोज बाजपेयी ने एक बात तो साफ कर दी है कि अब वे दोबारा कभी रामू की फिल्म में काम नहीं करेंगे। हां, मनोज की इस पोस्ट के बाद अब रामू-मनोज ब्लॉग जंग के और तेज होने के आसार जरूर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X