बच्चन के घर आई नन्ही परी, बॉलीवुड ने स्वागत में पलकें बिछाईं

बेहद भावुक कर देने वाले इस क्षण में सबसे पहले पिता बने अभिषेक बच्चन ने ट्विट किया कि उसके बाद तो जैसे बधाइयों का ताता लग गया।
फिल्म प्लेयर्स में अभिषेक बच्चन के साथ काम कर रही एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा, वाह। अभिषेक के पिता बनने पर मुझे काफी खुशी मिल रही है, ऐश्वर्या, अभिषेक और आपके पूरे परिवार को बधाई। नन्हीं परी तुम्हारा स्वागत है।
जाने माने गीतकार जावेद अख्तर ने दादा बने अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अमिताभ जी बहुत-बहुत बधाई। इस परी ने उन दिनों की याद ताजा करा दी, जब अमिताभ की बेटी श्वेता का जन्म हुआ था। समय कितनी तेजी से बीत जाता है।
अनुपम खेर ने लिखा अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों को बहुत बहुत बधाई। मैं बेहद बेहद खुश हूं। ईश्वर से कामना है कि परिवार में नए सदस्य के आने से और खुशियां एवं शांति आए। आप लोगों को ढेर सारा प्यार।
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, जया जी, ऐश्वर्या और पिता बने अभिषेक और अमिताभ जी को ढेरों बधाईयां।
फिल्मकार करण जौहर ने अभिषेक बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अभिषेक, बेटी के पिता बनने पर बधाई हो। ढेर सारा प्यार और खुशियां। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अब तक की सबसे सुंदर लड़की होगी।
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा डैडी कूल बनने वाले अभिषेक, दुनिया की सबसे खूबसूरत मम्मी ऐश्वर्या और मनमोहक जया जी आप सबको ढेरों बधाइयां।
सोनम कपूर ने कहा अमित जी और अभिषेक बधाई हो। मैं आप लोगों को लेकर बहुत रोमांचित हूं। आप लोगों को ढेर सारा प्यार।
अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा मेरे प्यारे अमित जी आपको ढेरों बधाई। ऐश्वर्या और अभिषेक तुम दोनों को ढेरा सारा प्यार। नन्हीं सी परी तुम्हें ईश्वर सलामत रखे।
रितेश देशमुख ने अपने अलग ही अंदाज में कहा कि जूनियर बच्चन बधाई हो मैं बहुत खुश हूं। साथ ही दादा बने अमिताभ के लिए लिखा है कि बधाई हो दादा जी, दादी जी।


Click it and Unblock the Notifications











