..................... 'Why would I date Bipasha?' vijender | विजेंद्र ने ठुकराया बिपासा का ऑफर - Hindi Filmibeat

विजेंद्र ने ठुकराया बिपासा का ऑफर

By Staff

Bipasha basu

ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाले विजेंद्र कुमार के साथ बालीवुड की सैक्सी बाला बिपासा बसू ने डेटिंग पर जाने की इच्छा व्यक्त की थी. बिपासा का अनुमान था कि विजेंद्र उसके साथ डेटिंग में जाने की बात सुनकर खुशी से पागल हो जायेंगे.

जबकि हुआ इसका बिल्कुल उलटा, विजेंद्र पर बिपासा के स्टारडम का कोई असर नहीं पड़ा है. बिपासा का यह आफर विजेंद्र ने ठुकरा दिया है. विजेंद्र ने कहा कि बिपासा की जिंदगी में पहले से ही कोई प्रेमी मौजूद है तो भला वे उसके साथ कैसे डेटिंग पर जा सकते हैं. ज्ञात हो कि बिपासा का रोमांस जान अब्राह्म के साथ चल रहा है.

विजेंद्र ने कहा कि उसने बिपासा से डेट की कोई बात नहीं की, उसकी बिपासा से बात ही नही हो पाई. लेकिन बिपासा की बात अखिल कुमार (दूसरे कांस्य विजेता) से हुई थी. उसकी कोई भी पसंदीदा अभिनेत्री नहीं है.

विजेंद्र ने न सिर्फ ओलंपिक में पदक जीता है बल्कि अपनी खूबसूरती से लड़कियों का दिल भी जीत लिया है. आकर्षक होने के कारण विजेंद्र को मॉडलिंग के कई आफर भी मिल रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X