कन्नड़ फिल्म 'एक्सीडेंट' के संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी, बॉलीवुड ने किया Salute

अगर मेहनत का फल इतना मीठा हो तो कौन जी तोड़ मेहनत ना करना चाहें। भारतीय संगीत के दीवाने लोग हमेशा से रहे हैं। चाहे हिंदुस्तानी पद्धति हो या फिर कर्नाटक पद्धति। पूरे विश्व में हिंदुस्तानी संगीत को उतना ही मान और तवज्जो दी जाती है और अब भारतीय कंपोज़र रिकी केज ने ग्रैमी अवार्ड पर कब्ज़ा करके हमारे संगीत को थोड़ा और सुरीला बना दिया है।

rickey-kej

प्रतिष्ठित 57वां ग्रैमी अवॉर्ड इस बार भारतीय संगीत के लिए काफी खास रहा। बेंगलुरू के जाने माने म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज के एल्बम 'विंड ऑफ सम्सारा' को 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' का अवॉर्ड मिला। इस एल्बम को रिकी केज ने दक्षिण अफ्रीका के फ्लूटिस्ट वूटर केलरमैन के साथ मिलकर बनाया है।

रिकी केज की यह एलबम शांति व सद्भाव का प्रतीक है। एलबम की वेबसाइट ने इसे ‘सच्चा वैश्विक प्रयास' बताया, जो दो संस्कृतियों से प्रेरणा लेती है। बेस्ट न्यू एज एलबम श्रेणी में भक्ति, रिचुअल, सिंफनी लाइव इन इस्तांबुल और इन लव एंड लान्गिंग नामांकित हुई थी।
ALSO READ: BEST ALBUM 2014:सलमान के हैंगओवर को फैन्स ने किया किक

वहीं बॉलीवुड ने भी रिकी के इस प्रयास को सराहा और उन्हें ढेरों बधाई दी।

संगीतकार विशाल ददलानी ने कहा कि भारतीय संगीतकार रिकी केज का ग्रैमी जीतना भारत के लिए गर्व की बात है। विशाल ददलानी और शेखर रविजानी म्यूज़िक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।

सिंगर सौम्या राव ने रिकी केज को ट्विटर पर बधाई दी। सौम्या हिंदी के साथ कन्नड़ और तमिल इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम है। प्यार तूने क्या किया का रौंदे और नच बलिए उन्होंने ही गाया है।

रघु राम
रोडीज़ फेम रघु राम म्यूज़िक के दीवाने हैं और उन्होंने रिकी को बधाई देने में कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में रघु ने अपना लंबी जुदाई गाने पर एक जैमिंग सेशन भी अपलोड किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X