..................... ajay devgan smoking again | अजय देवगन फिर सिगरेट के चंगुल में - Hindi Filmibeat

अजय देवगन फिर सिगरेट के चंगुल में

By Staff

Ajay Devgan
अभिनेता से निर्देशक बने अजय देवगन एक अच्छे इंसान माने जाते हैं लेकिन उनके अंदर सिर्फ एक ही बुराई है जो कि उनका पीछा नहीं छोड़ रही है और वह सिगरेट पीने की उनकी लत.

हाल ही में बीमार पड़ने के बाद डाक्टरों ने अजय को सिगरेट से दूर रहने की सलाह दी थी. अजय देवगन ने उनकी सलाह पर अमल किया. वे मई माह से सिगरेट नहीं पी रहे थे लेकिन उन्हें इसकी वापस तलब लग गई और उन्होंने फिर सिगरेट पीना शुरु कर दिया.

अजय इस समय दिन भर में पांच से ज्यादा सिगरेट पी जाते हैं. इससे पहले वह रोज लगभग एक सौ सिगरेट पीते थे. इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और सर दर्द भी रहने लगा फिर डाक्टरों की सलाह पर उन्होंने सिगरेट छोड़ दी थी.

बताया जाता है कि सिगरेट नहीं पीने से अजय बेचैनी महसूस कर रहे थे और वे इसकी लत से ज्यादा दूर नहीं रह पाये. बालीवुड में न सिर्फ अजय बल्कि कई अन्य स्टार भी सिगरेट के आदी हैं जिनमें शाहरुख खान, अक्षय खन्ना, आमिर खान व सैफ अली खान भी शामिल हैं.

सैफ को तो सिगरेट पीने की वजह से हार्ट अटैक तक आया था जिस वजह से उन्होंने सिगरेट को पूरी तरह से छोड़ दिया है लेकिन हर कोई सैफ जैसा मजबूत दिल का साबित नहीं होता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X