हमेशा से वर्ल्ड टूर पर जाना चाहती थी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने कहा, "जब हम साथी कलाकार थे, मैं अभिषेक से हमेशा कहा करती थी कि उसे वर्ल्ड टूर का अनुभव लेना चाहिए। यहां तक कि मैंने अपने एक वर्ल्ड टूर के लिए आयोजकों से अभिषेक को ले चलने के लिए कहा, लेकिन वे अभी नहीं. अभी नहीं करते रहे। और जब वे इस टूर के लिए राजी हुए तो हम दोनों पति-पत्नी थे।"
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू एश्वर्या के अलावा बालीवुड के अन्य कलाकारों के साथ इन दिनों विभिन्न देशों में कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। इस यात्रा को 'अनफॉरगेटेबल टूर' नाम दिया गया है।
ऐश्वर्या ने कहा, "यह शानदार अनुभव है। हमने परदे पर एक साथ डांस किया है और एक साथ कार्यक्रम भी पेश किया है। लेकिन हम कभी भी इस तरह के टूर पर नहीं गए थे। यहां तक कि दर्शक भी हमें एक जोड़े की तरह देखते हैं और हमें शुभकामनाएं देते हैं।"
अभिनेत्री टूर से एक ब्रेक लेकर अभिषेक के साथ मुंबई अपने पिता को देखने आई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications