..................... Aish becomes the highest paid actress | ऐश भारत की सबसे कीमती नायिका - Hindi Filmibeat

ऐश भारत की सबसे कीमती नायिका

By Staff

Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय देश की सबसे कीमती नायिका बन गई हैं. ऐश रजनीकांत के साथ जल्द आने वाली फिल्म रोबोट में चार करोड़ रुपये का मेहनताना ले रही हैं, इस फिल्म में ऐश रजनीकांत की नायिका होंगी. इतना पारिश्रमिक पाकर ऐश्वर्या राय अघोषित रूप से बॉलीवुड की सबसे महँगी अभिनेत्री बन गई हैं. इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई नायकों को भी नहीं मिल पाती है.

बताया जाता है कि एक फिल्म के लिए किसी भी भारतीय अभिनेत्री को इतनी बड़ी राशि अब तक नहीं मिली. ऐश से जुड़े सूत्रों ने चार करोड़ बतौर साइनिंग एमाउंट मिलने की पुष्टि की है. खुद ऐश भारत की सबसे महंगी सितारा बनकर बेहद खुश हैं. उन्होंने धूम-टू, गुरु और जोधा-अकबर के रूप में लगातार तीन बड़ी हिट फिल्में दी हैं.

हालांकि फिल्म के नायक रजनीकांत को मिलने वाली राशि को देखते हुए यह बहुत कम है. रजनीकांत इस समय भारत के सबसे महंगे सितारे हैं. रोबोट के लिए वे 15 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना ले रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म को होने वाले मुनाफे का करीब 50 प्रतिशत भी उनका होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X