देखें एक्ट्रेसेस जिनके सन्यास की आ गयी है बारी!
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई नये चेहर नज़र आते हैं लेकिन उन चेहरों में से अक्सर एक या दो फिल्मों के बाद ही गायब हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो कभी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे लेकिन आज उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं पूछता। लेकिन इसके बावजूद ये शोहरत, पैसों का जुनून इन एक्ट्रेसेस को इंडस्ट्री छोड़ने से रोकता रहता है। हालांकि लोगों का कहना है कि कुछ भी हो अब तो इन एक्ट्रेसेस को एक्टिंग से सन्यास ले ही लेना चाहिए।
आज भी कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें बॉलीवुड छोड़े हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन लोग उन्हें दोबारा से परदे पर देखना चाहते हैं। और वहीं कुछ ऐसे चेहरे हैं जिनमें अब वो चार्म ही नहीं बचा है कि लोग उन्हें देखने सिनेमाहॉल जाएं। वैसे भी कहा जाता है कि एक्ट्रेसेस की सिल्वर स्क्रीन पर जिंदगी बहुत ही कम होती है। हालांकि कई एक्ट्रेसेस ने इस बात को झुठलाया भी है लेकिन कई अदाकाराओं के लिए ये पंक्तियां बिल्कुल ठीक बैठती हैं और अब वक्त आ चुका है कि वो इस बात को स्वीकार भी कर लें।
उदाहरण के तौर पर अमीषा पटेल को ही ले लीजिये। अमीषा पटेल हाल ही में रेस 2 और शॉर्टकट रोमियो फिल्म में नज़र आई। हालांकि रेस 2 जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही उसमें मनीषा का कुछ खास किरदार रहा ही नहीं और जिसमें खास किरदार था यानी शॉर्टकट रोमियो तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी। उसी तरह से करीना कपूर को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है क्योंकि जब वी मेट के बाद से करीना की बड़ी से बड़ी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। यहां तक कि खान बनने के बाद तो उनके पास फिल्मों के ऑफर की भी कमी की खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











