मिलिए उन हसीनाओं से जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से की शादी
कहते हैं बॉलीवुड में शादियां टिकती नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने प्यार तो नौजवानों से किया लेकिन शादी के बंधन में उनसे बंधे जो कि पहले ही तलाकशुदा थे। अक्सर इन जोड़ियों के देखकर एहसास होता है कि शायद जिंदगी इंसान को दूसरा चांस भी देती है।
हमें मालूम है कि हम इस तरह की बातें कर रहे हैं तो आपके सामने सबसे पहला नाम करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान का ही आता है। सैफ की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। लेकिन 14 साल की शादी और दो बच्चे होने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और सैफ-अमृता का तलाक हो गया। करीना कपूर जो कि उम्र में सैफ से बहुत ज्यादा छोटी हैं, ने भी शाहिद कपूर जैसे बांके नौजवान से प्यार किया लेकिन शादी के लिए तलाकशुदा सैफ को ही चुना। दुआ करते हैं कि करीना और सैफ के रिश्ते को किसी की नजर ना लगे।
वैसे तलाकशुदा मर्द को चुनने वाली करीना कपूर अकेले नहीं हैं। करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी अभिषेक बच्चन से सगाई की थी लेकिन शादी की तलाकशुदा कारोबारी संजय कपूर से। यह और बात है कि करिश्मा की शादी अब टूट चुकी है लेकिन इस शादी से उनके दो बच्चे हैं जिनकी कस्टडी के लिए करिश्मा इन दिनों कोर्ट के चक्कर लगा रही है।
आईये डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर नजर ने जिन्होंने तलाकशुदाओं से शादी की। वैसे यहां एक बात और ध्यान देने वाली है और वो यह है कि इस तरह से शादी करने वालों में फिल्म अभिनेताओं की अपेक्षा अभिनेत्रियों की संख्या ज्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications