बॉलीवुड के Khans हैं ये, सांता नहीं, कितनों की विश करेंगे पूरी!

कुछ दिनों पहले 'हाईवे' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इच्छा जताई थी कि वे अब बॉलीवुड के खान तिकड़ी के साथ काम करना चाहती हैं। आलिया ने कहा था कि, मैंने अब तक अपने हमउम्र एक्टर्स के साथ ही काम किया है। लेकिन अब मैं आमिर, सलमान और शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं।

manasvi mamgai

आपको बता दें, सिर्फ आलिया ही नहीं, बल्कि फिल्म 'एक्शन जैक्सन' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस मनस्वी ममगई और 'हिम्मतवाला' फेम तमन्ना भाटिया भी का सपना भी कुछ ऐसा ही है। मॉडल- एक्ट्रेस मनस्वी ममगई बॉलीवुड के खान्स, यानि कि शाहरुख खान, सलमान खान और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की हीरोइन बनना चाहती हैं। फिल्म एक्शन जैक्सन में मनस्वी ने अजय देवगन के अपोजिट काम किया है।

साल 2010 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकीं मनस्वी ने कहा, 'मैं तीनों खान के साथ रोमांस करना चाहूंगी।' इतना ही नहीं, मनस्वी तीनों खानों के साथ सोलो मेन लीड करना चाहती हैं। बहरहाल, मुश्किल तो है, लेकिन उम्मीद करते हैं मनस्वी कि आपका यह सपना जल्द पूरा हो।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस का ख्वाब होता है कि वह खान तिकड़ी के साथ स्क्रीन शेयर करे। लेकिन यह मौका काफी कम एक्ट्रेसस को ही मिल पाया है, जो तीनों खान के साथ नजर आईं हों। बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस में माधुरी दीक्षित, काजोल, रानी मुखर्जी, सोनाली बेन्द्रे, जूही चावला और प्रीटि जिंटा का नाम प्रमुख है। वहीं, शायद तीनों खान के लिए यह पॉसिबल नहीं है कि वे हर एक्ट्रेस के साथ काम कर उनकी विश को पूरा कर पाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X