..................... Bollywood Actress Zohra Sehgal Once Expressing Her Views On Intimacy And Humor At The Age Of 97 - Hindi Filmibeat

97 की उम्र में संबंध बनाना चाहती थी ये एक्ट्रेस, उम्र के आखिरी पड़ाव पर जाहिर की थी ऐसी इच्छा!

Zohra Sehgal Controversial Statement: जोहरा सहगल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री थी और आपको बता दें कि जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी रह चुकी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने कपूर खानदान की एक या दो नहीं बल्कि चार पीढ़ीयों के साथ काम किया है।

Zohra Sehgal Controversial Statement

जोहरा सहगल ने अपने करियर में सैकड़ो फिल्मों में काम किया और 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। लेकिन आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी कि 97 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसी इच्छा जाहिर की जिसको सुनने के बाद में लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

97 की उम्र में संबंध बनाना चाहती थीं जोहरा सहगल

जोहरा सहगल अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी पसंद की जाती थी। वह अपने दिल की हर एक बात बिना झिझके कहती थी। जोहरा सहगल ने 97 साल की उम्र में टाइम्स आफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।

जोहरा सहगल से इंटरव्यू के दौरान एक सवाल किया गया था जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दे दिया था। जब उनसे सवाल किया गया कि इस उम्र में भी उनकी जिंदादिली का क्या राज है? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "ह्यूमर और सेक्स। उम्र में भी उनके लिए सेक्स बहुत ज्यादा जरूरी है।" अभिनेत्री का यह जवाब सुनने के बाद में हर कोई हैरान रह गया था।

छोटी सी उम्र से ही थिएटर में किया काम

जोहरा सहगल ने सिर्फ 14 साल की उम्र से ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में नीचा नगर, अफसर, दिल से सांवरिया और चीनी कम जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह तंदूरी नाइट्स और द ज्वेल इन द क्रॉउन जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है। 8 दशक तक उन्होंने फिल्मों में काम किया और भारत की वह पहली महिला अभिनेत्री मानी जाती है, इंटरनेशनल मंच पर अपनी एक खास पहचान बनाई।

कई ख़ास अवार्ड्स से नवाजी जा चुकी हैं जोहरा सहगल

जोहरा सहगल को साल 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद में साल 2001 में कालिदास सम्मान और साल 2004 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी वह सम्मानित की जा चुकी है। इसके बाद साल 2010 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

8 साल छोटे लड़के से रचाई थी शादी

जोहरा सहगल बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग का काफी शौक रखती थी। उनका यह शौक तब और ज्यादा बढ़ गया जब देहरादून के डांसर और कोरियोग्राफर उदय शंकर का उन्होंने डांस देखा था। इसके बाद उन्होंने उनकी डांस एकेडमी ज्वाइन की। यहां पर उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई। एक दूसरे से प्यार हो गया। कामेश्वर सहगल इंदौर के युवा वैज्ञानिकों में से एक माने जाते थे। उन्हें डांसिंग और पेंटिंग का काफी शौक था। लेकिन कामेश्वर अभिनेत्री से 8 साल छोटे थे और फिर भी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।

Read more about: zohra sehgal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X