बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या सिन्हा की हालत नाज़ुक- अस्पताल में भर्ती
70 और 80 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या सिन्हा को लेकर बड़ी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो विद्या की हालत काफी नाज़ुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के सिटी केयर हॉस्पिटल में उनका इलाज़ चल रहा है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दो दिनों पहले काफी गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत में थोड़ा सुधार है, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर नहीं हैं। उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें दिल और फेफड़ों से जुड़ी समस्या है।

विद्या इस वक्त 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में सिकंदर की मां का रोल निभा रही हैं। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं।
विद्या सिन्हा ने 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई चर्चित फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा विद्या ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications